Tuesday, 29 September 2015

मित्र

आइना और परछाई के
जैसे मित्र रखो क्योकि
आइना कभी झूठ नही बोलता
और परछाई कभी साथ नही छोङती......

इंसान

सड़क कितनी भी साफ हो
"धुल" तो हो ही जाती है,
इंसान कितना भी अच्छा हो
"भूल" तो हो ही जाती है!!!

रिश्ता

"रिश्ता" दिल से होना चाहिए,
शब्दों से नहीं,
"नाराजगी" शब्दों में होनी चाहिए
दिल में नहीं!

फूलों पत्थर

कभी फूलों की तरह मत जीना,
जिस दिन खिलोगे ,
टूट कर बिखर्र जाओगे ,
जीना है तो पत्थर की तरह जियो;
जिस दिन तराशे गए ,
"भगवान" बन जाओगे!!!

सच बिकता है झूट बिकता है

सच बिकता है , झूट बिकता है,
बिकती है हर कहानी ,
तीनों लोक में फेला है , फिर भी
बिकता है बोतल में पानी !!

सब कुछ बिकता है

यहाँ सब कुछ बिकता है ,
दोस्तों रहना जरा संभाल के ,
बेचने वाले हवा भी बेच देते है ,
गुब्बारों में डाल के!!

भाग्य

जो भाग्य में है,
वह भाग कर आएगा!
जो नहीं है
वह आकर भी भाग जाएगा!!